Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बर्नपुर ठीकेदार मजदूर संघ (बीएमएस) के नेतृत्व में न्यू वेज कोड लागू करने की मांग को लेकर डीवाई-सीएलसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति

*बर्नपुर ठीकेदार मजदूर संघ (बीएमएस) के नेतृत्व में न्यू वेज कोड लागू करने की मांग को लेकर डीवाई-सीएलसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन*

आज बर्नपुर ठीकेदार मजदूर संघ (बीएमएस) के नेतृत्व में सेल-आईएसपी के सैकड़ों ठेका श्रमिकों ने उप मुख्य श्रम आयुक्त (Dy. CLC) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर ठेका श्रमिकों के लिए शीघ्रातिशीघ्र न्यू वेज कोड लागू करने की मांग उठाई। इस क्रम में पूरे प्लांट के विभिन्न विभागों के लगभग 2000 से अधिक ठेका श्रमिकों के बीच चलाए गए व्यापक हस्ताक्षर अभियान (Mass Signature Campaign) की प्रतिलिपि भी आज संबंधित कार्यालय में जमा कराई गई।

उप मुख्य श्रम आयुक्त श्री एस. सी. साहू के समक्ष यूनियन प्रतिनिधियों ने ठेका श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और न्यू वेज कोड लागू करने की मांग को विस्तार से रखा। उल्लेखनीय है कि पिछले माह इस मुद्दे को लेकर बीएमएस कार्यालय में एक अधिवेशन आयोजित किया गया था तथा फ्लाईओवर गेट के समक्ष हजारों श्रमिकों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया था।

उप मुख्य श्रम आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र ही सेल-आईएसपी प्रबंधन तथा सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर बर्नपुर ठीकेदार मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री महेश बनर्जी, महासचिव श्री संजीत प्रसाद, बर्नपुर इस्पात कर्मी संघ (BIKS) के अध्यक्ष श्री अजय सिंह, जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार, श्री श्रीकांत साह, श्री अमित सिंह, श्री संतोष झा, श्री प्रभात कुमार, श्री रवि रजक, श्री मिथलेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

भारत माता की जय।