Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता दोनों देशों के संबंधों में ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा : डॉ. अम्मार रिज़वी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता दोनों देशों के संबंधों में ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा : डॉ. अम्मार रिज़वी*

लखनऊ (प्रेस विज्ञप्ति): उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री तथा ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर डिसआर्मामेंट, वर्ल्ड पीस एंड एनवायरनमेंट के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी ने भारत और ब्रिटेन के बीच संपन्न व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (Comprehensive Economic and Trade Agreement – CETA) का स्वागत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीयर स्टारमर को पत्र भेजकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने पत्र में डॉ. अम्मार रिज़वी ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी, द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा लोकतांत्रिक संबंध सदैव अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं। उनके अनुसार यह समझौता आपसी विश्वास, मित्रता और सहयोग को और अधिक मजबूत करेगा तथा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डॉ. रिज़वी ने आशा व्यक्त की कि दोनों प्रधानमंत्रियों के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन न केवल आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे, बल्कि वैश्विक शांति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, अंतरधार्मिक एवं अंतरसांस्कृतिक सौहार्द तथा विभिन्न समुदायों के बीच बेहतर आपसी समझ को बढ़ावा देने में भी प्रभावी भूमिका निभाएँगे।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री सर कीयर स्टारमर को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए दोनों देशों की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं!यह जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज़ फोरम फॉर डेमोक्रेसी के प्रचार एवं प्रकाशन विभाग के सचिव अबूशहमा अंसारी ने दी।