मसौली कटरा मिर्जा नगर में मोहर्रम का दसवां ताजिया जुलूस श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
मसौली, बाराबंकी। की ग्राम पंचायत शाहपुर के कटरा मिर्जा नगर में मोहर्रम के दसवें दिन ताजिया जुलूस श्रद्धा, अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला गया। ताजिया जुलूस सार्वजनिक मार्गों से होते हुए पूरे गांव में भ्रमण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने सहभागिता की।
जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था कर बाहर से आए मेहमानों एवं अकीदतमंदों का स्वागत किया। इस अवसर पर अंजुमन शाहपुर, अंजुमन सुरसंड, मखदूमिया बांसा शरीफ, बड़ागांव, मसौली शरीफ, देवा शरीफ, रसौली सहित आसपास एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आईं अनेक अंजुमनों ने नौहाखानी की और अपने कलाम पेश किए। “या हसन” और “या हुसैन” की सदाओं से पूरा कटरा मिर्जा नगर गूंज उठा।
समाजसेवी सगीर अंसारी ने श्रद्धालुओं एवं मेहमानों के लिए लस्सी, खिचड़ा, मीठा और बिरयानी का विशेष प्रबंध किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोहम्मद सलीम अंसारी (टांडे वाले), मोहम्मद नासिर, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अली हैदर, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, नासिर हुसैन, रिजवान, जुबेर, शादाब, अरशद, अलाउद्दीन, जफरुल हसन, अख्तर हुसैन, नियाज अहमद, चांद बाबू, मोहम्मद कुरैश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र थाना मसौली पुलिस पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रही। पुलिस प्रशासन की निगरानी में ताजिया जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।










