Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मसौली चौराहे पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के किसान नेता राहुल गुप्ता द्वारा जोरदार स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा का भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मसौली चौराहे पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के किसान नेता राहुल गुप्ता द्वारा जोरदार स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा का भव्य स्वागत

बाराबंकी जनपद के मसौली चौराहे व शाहपुर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। वह बहराइच में आयोजित एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मसौली चौराहे पर किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम मलिक, सिराज अहमद तथा मीडिया प्रभारी रहमान अली खान ने किया। कार्यक्रम में गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और नारों के साथ लगभग 200 से 300 किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

वहीं शाहपुर टोल प्लाजा पर सिराज अहमद की अगुवाई में सैकड़ों युवा किसान कार्यकर्ताओं ने भी ऋषि मिश्रा का भव्य स्वागत किया। महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव तथा जिलाध्यक्ष राधेरमन वर्मा का भी किसान भाइयों द्वारा अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम मलिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अतीक अहमद, ब्लॉक सचिव राज नारायण, ब्लॉक प्रवक्ता मनोज यादव, ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र यादव, गुड्डी, विमला देवी, लाल बच्चन यादव, मोहम्मद कफील, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता और मीडिया प्रभारी रहमान खान सहित बड़ी संख्या में किसान नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News