Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मसौली जल मिशन की लापरवाही से ग्राम सुरसंन्डा का रास्ता जर्जर, ग्रामीणों में भारी नाराजगी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मसौली जल मिशन की लापरवाही से ग्राम सुरसंन्डा का रास्ता जर्जर, ग्रामीणों में भारी नाराजगी

 

मसौली । जनपद बाराबंकी तहसील नवाबगंज ब्लॉक बंकी की ग्राम पंचायत सुरसंन्डा में जल मिशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में भारी लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के रास्तों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जेसीबी मशीन से सड़क को बीचों-बीच खोदकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह खराब हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल मिशन का कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था, लेकिन वर्ष 2026 तक भी काम पूरा नहीं हो सका है। रास्ते की खराब स्थिति के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों में जल मिशन अधिकारियों और संबंधित विभाग के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक और सांसद भी आज तक मौके का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति भी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात बदतर बने हुए हैं।

वहीं गांव में बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण भी वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 5 से 6 साल बीत जाने के बावजूद टंकी तैयार नहीं हो सकी। निर्माण स्थल पर पड़ी सरिया में जंग लग चुकी है और मौरंग-गिट्टी जैसी सामग्री भी खराब हो रही है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक जल मिशन के अधिकारी लखन शिंदे तथा ठेकेदार पुनीत कुमार सिंह की देखरेख में कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द से जल्द सड़क व अधूरे कार्य पूरे कराने की मांग की है।