Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मालबहाल मैदान में हथियार लेकर घूम रहा था शातिर अपराधी, रूपनारायणपुर पुलिस ने दबोचा! देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद, बड़े आपराधिक वारदात की आशंका

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मालबहाल मैदान में हथियार लेकर घूम रहा था शातिर अपराधी, रूपनारायणपुर पुलिस ने दबोचा!

देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद, बड़े आपराधिक वारदात की आशंका

कुल्टी: पश्चिम बर्दवान जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर फांड़ी की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर मालबहाल मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका पर समय रहते अंकुश लगने की बात सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदा यादव (22) के रूप में हुई है। वह झारखंड के मिहिजाम इलाके का निवासी बताया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मालबहाल मैदान में एक युवक के हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रूपनारायणपुर फांड़ी के प्रभारी सुमंगल सरकार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पहले भी कई मामलों में नाम आने का दावा

पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार गोविंदा यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले आछड़ा इलाके में हुए संघर्ष के दौरान हवा में गोली चलाने की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की मंशा से हथियार लेकर मैदान में पहुंचा था। हालांकि, उसके कथित मकसद की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

हथियार कहां से आया, पुलिस खंगाल रही कड़ियां

गिरफ्तार आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने हथियार की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने और इस मामले में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता की जांच के लिए सात दिनों की पुलिस हिरासत मांगी है।

फिलहाल रूपनारायणपुर फांड़ी की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या आपराधिक गिरोह की भूमिका है या नहीं।

Latest News