मैथन और पंचेत डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, निचले इलाकों में अलर्ट
कुल्टी।भारी बारिश के बाद बढ़े जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए मैथन और पंचेत जलाशय से पानी की निकासी तेज कर दी गई है।
मैथन जलाशय से इस वक्त 92 हजार 624 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है। पानी के दबाव को कम करने के लिए डैम के 5 गेट खोल दिए गए हैं।
वहीं पंचेत जलाशय से 1 लाख 13 हजार 329 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है।
लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के कारण दोनों जलाशयों में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था, जिसके बाद DVC ने एहतियातन पानी छोड़ना शुरू किया है।
पानी छोड़े जाने के बाद दामोदर और बराकर नदी में बहाव तेज होने की आशंका है, इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
Post Views: 34










