आसनसोल नगर निगम के 93 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंजके किसान पल्ली इलाके के लोगों ने आज बोरो कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में जो छट तालाब है वहां पर करीब 200 परिवार छठ मनाते हैं लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई साफ सफाई नहीं की जाती। उनका कहना था कि बार बार बोरो कार्यालय से गुहार लगाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए इलाके के लोगों को खुद ही साफ सफाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आज से छठ की शुरुआत हो गई है लेकिन अभी भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इनका कहना है कि हिंदी भाषियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। हालांकि इस बारे में जब हमने बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के छठ घाट की साफ-सफाई पहले से ही की जा रही है जो घाट छूट गए हैं उनको भी कर दिया जाएगा मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि अभी 2 दिन बाकी है उससे पहले सारा काम कर लिया जाएगा



















