रामनगर कोलियरी (SAIL) में घायल मजदूर केदार पान (48) का रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। फरवरी में कार्यस्थल पर हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को कोलियरी कार्यालय के सामने रखकर प्रदर्शन किया और बेटी को नौकरी देने की मांग की।










लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और हादसे के बाद मदद में कमी को लेकर नाराजगी जताई। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, जबकि कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने SAIL अधिकारियों से बात कर जल्द नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है।
Post Views: 110










