Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण आद्रा मंडल में कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 18.10.2026

“रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण आद्रा मंडल में कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में दिनांक 19.10.2026 से 25.10.2026 तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के कारण कुछ कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं।

***रद्दीकरण (Cancellation)***

(1)68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 22.10.2026 से 25.10.2026 तक परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।

(2) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 22.10.2026 एवं 25.10.2026 को परिचालन रद्द रहेगा।

(3) 68023/68024 (झाड़ग्राम–पुरुलिया–झाड़ग्राम) मेमू दिनांक 22.10.2026 को परिचालन रद्द रहेगा।

(4) ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 25.10.2026 को परिचालन रद्द रहेगा।

***आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)***

(1) 68053/68054 (आद्रा–बराभूम–आद्रा) मेमू दिनांक 23.10.2026 एवं 25.10.2026 को पुरुलिया स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी तथा वहीं से वापस प्रारंभ होगी। इस दौरान पुरुलिया–बराभूम –पुरुलिया खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।

(2) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 22.10.2026 को पुरुलिया स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी तथा वहीं से वापस प्रारंभ होगी। इस दौरान पुरुलिया–टाटानगर– पुरुलिया खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।

(3) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बराभूम) मेमू दिनांक 22.10.2026 एवं 25.10.2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी तथा वहीं से वापस प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल –आद्रा खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।

***मार्ग परिवर्तन (Diversion)***

(1)18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 22.10.2026 एवं 23.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल–गुंडाबिहार–मुरी से होकर संचालित की जाएगी।

*** पुनर्निर्धारण (Rescheduling)***

(1)18023 (खड़गपुर–गोमो) एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2026, 24.10.2026 एवं 25.10.2026 को खड़गपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

(2)12443 (हल्दिया–आनंद विहार टर्मिनल) एक्सप्रेस दिनांक 22.10.2026 को हल्दिया से 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

***नियंत्रित परिचालन (Controlling)***

(1) 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस दिनांक 22.10.2026, 23.10.2026 एवं 25.10.2026 को आवश्यकता पड़ने पर मार्ग में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है।