Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*लॉटरी की आड़ में पैसों का खेल! चुरुलिया में पुलिस ने 20 लाख की झारखंड लॉटरी के साथ एक को पकड़ा*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*लॉटरी की आड़ में पैसों का खेल! चुरुलिया में पुलिस ने 20 लाख की झारखंड लॉटरी के साथ एक को पकड़ा*

*आसनसोल/जामुड़िया:* झारखंड की लॉटरी के नाम पर चल रहे कथित कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरुलिया फांड़ी की पुलिस ने शुक्रवार को बराकोलाघाट इलाके में छापेमारी कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य की झारखंड लॉटरी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेख समीर के रूप में हुई है। वह बीरभूम जिले के बड़ा गांव का रहने वाला बताया गया है। आरोप है कि वह पश्चिम बर्धमान के बाराबनी इलाके से झारखंड की लॉटरी लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर चुरुलिया फांड़ी की पुलिस ने बराकोलाघाट इलाके में अभियान चलाया और समीर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में लॉटरी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, बरामद लॉटरी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में लॉटरी कहां से लाई गई थी, कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं।

शुक्रवार को आरोपी को आसनसोल महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ और आगे की जांच के लिए सात दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की। मामले की जांच जारी है।

Latest News

Related News