Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

वार्ड 19 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अस्थायी पुल की मांग, नगर निगम से तत्काल कार्रवाई का अनुरोध

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

वार्ड 19 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अस्थायी पुल की मांग, नगर निगम से तत्काल कार्रवाई का अनुरोध

कुल्टी, पश्चिम बर्दवान: पवित्र श्रावण माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या–19 स्थित विदाईगढ़ श्मशान काली मंदिर के समीप लगभग 30 फुट चौड़े जलनिकासी चैनल पर सुरक्षित अस्थायी पुल अथवा पैदल मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

भाजपा आसनसोल जिला के महामंत्री केशव पोद्दार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय आम लोगों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से श्रावण के पिछले दो सप्ताह में श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी पैदल मार्ग तैयार कर आवागमन की व्यवस्था की थी।

इस संबंध में संतोष कुमार वर्मा उर्फ टिंकू वर्मा, प्रतिनिधि–माननीय मंत्री एवं विधायक, कुल्टी, बोरो संख्या–8, 9 एवं 10 की ओर से आसनसोल नगर निगम के आयुक्त/प्रशासनिक अधिकारी को लिखित आवेदन देकर स्थायी अथवा मजबूत अस्थायी पैदल पुल की तत्काल व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।

आवेदन में बताया गया है कि उक्त जलनिकासी चैनल पर पहले सीमेंट के बड़े पाइप तथा अस्थायी पटरी/चारपाई के माध्यम से श्रद्धालुओं का आवागमन कराया जा रहा था। यह व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण थी। श्रावण माह में चिनाकुड़ी रामघाट से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु नियामतपुर मोड़, विद्यासागर सरणी, सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन होते हुए बाबा चंद्रचूड़ मंदिर में जलाभिषेक के लिए इस मार्ग से गुजरते हैं।

भाजपा नेताओं के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की गई। भाजपा आसनसोल जिला महामंत्री केशव पोद्दार के प्रयास एवं मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी पैदल मार्ग तैयार कराया।

अब सावन के आगामी रविवार एवं सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम से मांग की गई है कि उपलब्ध सीमेंट पाइपों को हाइड्रा/जेसीबी की सहायता से उचित तरीके से व्यवस्थित कर उनके ऊपर मजबूत प्लेटफॉर्म, पटरी अथवा अस्थायी पैदल पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

आवेदन के साथ स्थल की फोटो एवं वीडियो भी उपलब्ध कराई गई है। भाजपा नेता टिंकू वर्मा ने नगर निगम प्रशासन से जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

Latest News