Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित”

आद्रा, दिनांक : 15.05.2026
भारतीय रेल द्वारा दिनांक 15.05.2026 से 05.06.2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” विषय पर आज दिनांक 15.05.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आद्रा में पर्यावरण संरक्षण संबंधी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आद्रा मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल कार्यालय के विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु शपथ दिलाई। साथ ही सभी से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सकारात्मक परिवर्तन अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को पर्यावरण अनुकूल आदतों एवं व्यवहार के प्रति निरंतर प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी सहित मंडल कार्यालय के सभी शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण पहल है।