Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, ‘रेखा लेडीज़ कॉर्नर’ का मालिक अंकु बरनवाल गिरफ्तार;

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, ‘रेखा लेडीज़ कॉर्नर’ का मालिक अंकु बरनवाल गिरफ्तार;

कोर्ट ने भेजा 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

बराकर:आर्थिक बेबसी का फायदा उठाकर एक असहाय महिला को शादी का झांसा देने और पांच वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करने वाले कलयुगी रक्षक को कुलटी थाने की बराकर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन कुमार रजक एवं एस आई सोमनाथ भट्टाचार्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकान मालिक अंकु कुमार बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने आरोपी को 4 दिनों के रिमांड पर लिया है।मजबूरी का उठाया फायदा, पांच साल तक किया रेप पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई। महिला के मुताबिक, साल 2019 में उसके पहले पति ने उसे और उसके मासूम बेटे को घर से बेदखल कर दिया था। दर-दर की ठोकरें खाने और गंभीर आर्थिक तंगी से जूझने के बाद उसने बेगुनिया स्थित ‘रेखा लेडीज़ कॉर्नर’ में नौकरी शुरू की। दुकान के मालिक अंकु कुमार बरनवाल ने उसकी लाचारी का फायदा उठाया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और पिछले 5 सालों तक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी पीड़िता शादी का दबाव बनाती, आरोपी मुकर जाता।4 दिनों के पुलिस रिमांड पर आरोपी, उगलवाए जाएंगे राजधोखेबाज़ की हरकतों से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने कुलटी थाने में न्याय की गुहार लगाई। बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी अंकु कुमार बरनवाल को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर मामले की हर परत को बेनकाब करेगी।बीएनएस (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्जबराकर फाड़ी प्रभारी के अनुसार, इस मामले में कुलटी थाने में केस नंबर 360/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़क धारा 64-2 (शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आगे की कानूनी कड़ियों को खंगालने में जुटी है।