Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सराहनीय: बराकर पुलिस की मुस्तैदी, 24 घंटे में धनबाद से बरामद कर माताओं की गोद में लौटाए दो मासूम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सराहनीय: बराकर पुलिस की मुस्तैदी, 24 घंटे में धनबाद से बरामद कर माताओं की गोद में लौटाए दो मासूम

अंकित (11) और राज (9) सोमवार से थे लापता, CCTV और त्वरित एक्शन से मिली बड़ी सफलता

कुल्टी।कुल्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांचीग्राम और खिलानधोड़ा इलाके से लापता हुए दो मासूम बच्चों को बराकर फांड़ी पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला। बुधवार सुबह दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे दो परिवारों में छाई मायूसी खुशियों में बदल गई।सोमवार से लापता थे बच्चे, स्टेशन पर मिली लोकेशनपरिजनों के अनुसार, 11 वर्षीय अंकित रविदास और 9 वर्षीय राज रविदास सोमवार को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चों का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने मंगलवार सुबह इसकी लिखित सूचना बराकर फांड़ी पुलिस को दी।CCTV फुटेज और डिजिटल ट्रैकिंग से खुला राजशिकायत मिलते ही कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा पात्रो के निर्देश पर बराकर फांड़ी प्रभारी अंजन रजक और एएसआई अशीम चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने समय न गंवाते हुए इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगालना शुरू किया। तकनीकी जांच और रेलवे स्टेशन पर की गई रेकी से पुलिस को अहम सुराग मिले। सूत्रों के अनुसार, दोनों बच्चे कुल्टी स्टेशन से आसनसोल-गोमोह ट्रेन पकड़कर धनबाद पहुंच गए थे।धनबाद स्टेशन के पास मिले सुरक्षित, माताओं की आंखों में आए खुशी के आंसूपुख्ता इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने धनबाद स्टेशन के बाहर से दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बुधवार सुबह कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा पात्रो, फांड़ी प्रभारी अंजन रजक की मौजूदगी में दोनों बच्चों को उनकी माताओं—सीता देवी और कंचन देवी को सौंप दिया गया। अपने कलेजे के टुकड़ों को सही-सलामत देखकर माताओं की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के इस त्वरित कार्य के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं बच्चे: पुलिसबराकर फांड़ी के अधिकारियों ने बताया कि घर वापसी से पहले दोनों बच्चों की प्राथमिक शारीरिक और मानसिक स्थिति की जांच की गई, वे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।”पुलिस की जनता से अपील”कुल्टी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी बच्चा या व्यक्ति अचानक लापता होता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी थाने या बराकर फांड़ी को सूचित करें। शुरुआती घंटों में दी गई सूचना और त्वरित कार्रवाई से किसी भी अनहोनी को रोका जा सकता है।