*सीतारामपुर* : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन पर 18 नए कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर पार्किंग क्षेत्र तक की निगरानी करेंगे। ‘अमृत भारत स्टेशन कमेटी’ के सदस्य और भाजपा नेता संतोष कुमार वर्मा ‘टिंकू’ के लंबे समय से मांग को रेलवे प्रशासन के कदम को यात्रियों सुरक्षा के लिए सफल कदम उठाया गया है। कैमरे लगने के इस फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है।
इसके साथ ही, संतोष कुमार वर्मा ने कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के ठहराव को फिर से शुरू करने की मांग को दोहराया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के विकास कार्यों के बावजूद यहां ट्रेन न रुकने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।प्रमुख मांगें और धार्मिक महत्व श्री वर्मा ने विशेष रूप से टाटा-बक्सर एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस का अप डाउन, मिथिला एक्सप्रेस डाउन और काठगोदाम एक्सप्रेस अप के स्टॉपेज की मांग की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीतारामपुर का नाम भगवान राम और सीता से जुड़ा है, और यहां के लोगों की मान्यता है कि भगवान राम और सीता का आगमन कभी यहां हुआ था। इस धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण, अयोध्या जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस का ठहराव यहाँ होना बेहद ज़रूरी है। माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर तोहफे की उम्मीद भाजपा नेता सह अमृत भारत स्टेशन कमेटी सदस्य श्री संतोष कुमार वर्मा ने रेल मंत्रालय से आग्रह किया कि इन मांगों को स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ये ट्रेनें यहाँ रुकती हैं, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीतारामपुर और यहाँ के निवासियों के लिए एक बड़ा उपहार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन ट्रेनों के रुकने से रेलवे, सीतारामपुर और आसनसोल रेल मंडल, सभी को फायदा होगा और यह स्टेशन के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। रेलवे यात्रियों को सुविधा सुरक्षित व्यवस्था मिलेगा यहीं अमृत भारत रेलवे योजना का उदेश्य हैं।










