“सेवा परम् धर्म: राजनीति जनता के हित में हो यही हमारा उद्देश्य” — मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार
कुल्टी:
कुल्टी विधानसभा से दो बार के लोकप्रिय विधायक और पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी अचानक ‘अन्नपूर्णा योजना’ के सेवा शिविर में पहुंचे। मंत्री महोदय को अचानक अपने बीच पाकर वहाँ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखा गया।
इस दौरान डॉ. पोद्दार ने शिविर का निरीक्षण किया और अन्नपूर्णा योजना के तहत जनता तक राहत पहुँचाने में जुटे भाजपा कर्मियों के कार्यों को बारीकी से देखा। कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा:
”आप सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। जनता ने हमें सिर्फ और सिर्फ सेवा करने का मौका दिया है। सेवा ही हमारा परम धर्म है और राजनीति हमेशा जनता के हित में होनी चाहिए, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।”
मंत्री जी का इस तरह अचानक जमीन पर उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचना और कार्यों का जायजा लेना यह साफ दर्शाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के लिए किया जा रहा कार्य बेहद सराहनीय और जमीन से जुड़ा हुआ है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











