Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

स्थायीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर एनएचएम कर्मियों का सीएमओएच कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

स्थायीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर एनएचएम कर्मियों का सीएमओएच कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

आसनसोल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपने लंबे समय के शोषण और भविष्य की अनिश्चितता को समाप्त करने की मांग को लेकर ‘सीएमओएच ऑफिस चलो’ कार्यक्रम के तहत एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं कि उन्हें तुरंत स्थायी किया जाए और ‘समान काम के लिए समान वेतन’ नीति को लागू किया जाए। जिले में लगभग 1065 एनएचएम कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार के रवैये से नाराज हैं।अपनी मांगों के समर्थन में आज सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार (काम बंद) कर दिया और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आसनसोल स्थित मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओएच) कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन (स्मारकलूपी) सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह काम करने के बाद भी उन्हें हमेशा उपेक्षित रखा गया है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।