Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत आद्रा मंडल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत आद्रा मंडल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

आद्रा, दिनांक: 21.09.2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में “स्वच्छता में सहभाग” थीम के साथ “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज, 21 सितम्बर 2026 को स्वच्छता संवेदनशील स्थलों के चिन्हांकन, विशेष सफाई, कायाकल्प तथा स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

अभियान के दौरान स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। आद्रा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों, यार्डों, ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों तथा रेलगाड़ियों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाते हुए स्टेशन परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, सफाई कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित की गई।

स्टेशन परिसरों के नालों, शौचालयों एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की गहन सफाई तथा नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

आद्रा मंडल द्वारा सभी रेलकर्मियों, यात्रियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में निरंतर सहयोग करने की अपील करता है।