Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आद्रा मंडल में गहन स्वच्छता अभियान जारी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आद्रा मंडल में गहन स्वच्छता अभियान जारी

आद्रा, दिनांक: 07.10.2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 07.10.2026 को विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में व्यापक एवं गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों एवं ट्रैकसाइड क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

अभियान के दौरान रनिंग लाइन के किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट एवं स्क्रैप को हटाने के लिए ट्रैकमैनों को लगाया गया। इसके अतिरिक्त, आउटसोर्स सफाई एजेंसियों की सहायता से भी रनिंग लाइन के किनारे जमा कचरे, प्लास्टिक अपशिष्ट एवं स्क्रैप को हटाने का व्यापक अभियान चलाया गया।

विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज (FOB), कॉनकोर्स, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग क्षेत्रों में डीप स्क्रबिंग एवं प्रेशर वॉशिंग के माध्यम से गहन सफाई की गई।

इसके अलावा पुरुलिया (PRR) एवं जयचंडी पहाड़ (JOC) स्टेशनों पर विशेष रूप से गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत स्टेशन परिसरों एवं यात्रियों के आवागमन वाले प्रमुख क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई।

इस स्वच्छता अभियान में ट्रैकमैन, संबंधित रेलवे कर्मचारियों तथा आउटसोर्स सफाई एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी रही। आद्रा मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों, परिसरों एवं ट्रैकसाइड क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest News

Related News