Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

हिंदी विश्वविद्यालय में नव-दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का सफल समापन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हिंदी विश्वविद्यालय में नव-दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का सफल समापन

कोलकाता / हावड़ा (18 अगस्त 2026) : हिंदी विश्वविद्यालय, हावड़ा, पश्चिम बंगाल द्वारा आयोजित नव-दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान माननीया कुलपति प्रो. नंदिनी साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीया कुलपति महोदया ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा हमारे भारत के गौरव, एकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

यह कार्यक्रम 9 दिनों तक विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सिद्धार्थ घटक चौधरी और ओ.एस.डी. देवव्रत भांजा के निर्देशन में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

प्रथम दिन माननीया कुलपति द्वारा उद्घाटन, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ और विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। द्वितीय दिन निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तृतीय दिन देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों द्वारा आधिकारिक अभियान पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड भी किया गया। चौथे दिन देशभक्ति पर आधारित स्लोगन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा देशभक्ति युक्त कविता पाठ का आयोजन किया गया। पाँचवे दिन विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व एवं भारतीय ध्वज संहिता पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
छठवें दिन संपूर्ण परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। संध्या में विश्वविद्यालय भवन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। सातवें दिन अर्थात स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन माननीया कुलपति द्वारा ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अंतिम एवं नौवें दिन विश्वविद्यालय परिसर में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। 9 दिनों तक चले इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।