Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

हॉस्पिटल रोड प्रीमियर लीग: बराकर में नाइट शॉर्ट-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हॉस्पिटल रोड प्रीमियर लीग: बराकर में नाइट शॉर्ट-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज,

भाजपा नेता सोनू चौरसिया ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

बराकर। बराकर हॉस्पिटल रोड स्थित खेल मैदान में शनिवार शाम ‘हॉस्पिटल रोड प्रीमियर लीग नाइट शॉर्ट-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन किया गया। दूधिया रोशनी में खेले जा रहे इस शानदार टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई स्थानीय टीमों ने हिस्सा लिया है। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात और खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।प्रमुख अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थितिइस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और भाजपा नेता सोनू चौरसिया ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल और बराकर बेगुनिया चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष शंकर शर्मा प्रतिनिधि, फुटबॉल जगत के जाने-माने खिलाड़ी गब्बर और बराकर फाड़ी के एएसआई विकास पांडा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बौछार खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सोनू चौरसिया ने खेल और खेल भावना के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने घोषणा की कि टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ अन्य कई आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।देर रात तक चलने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए मैदान पर अपना पूरा दम-खम दिखा रही हैं।