Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल में वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल में वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के हॉट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल में वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया ।जिसमें स्कूल के कक्षा पांचवी से 12 वी तक के छात्रों ने हिस्सा लिया ।इस दौरान स्कूल के टीआइसी आर के साहनी ने बताया कि वार्षिक खेल कूद क्रीड़ा प्रतियोगिता मे बच्चों को कक्षा के अनुसार तीन ग्रुपो मे बांटा गया है ।



प्रत्येक ग्रुप मे 45 छात्र है ।इस दौरान आज पहले दिन धोबीया ग्राउंड मे बच्चों को खेल कूद क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुआ । जिसमें 100 मीटर ,200 मीटर ,400 मीटर का दौड़ ,हाई जम्प ,लांग जम्प ,सोर्टफुट ,सहित विभिन्न तरह के खेल शामिल है । कुल 15 छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं मे सफल हुए अगले दो दिन इसी तरह खेल प्रतियोगिता होगी । इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।