प्रेस विज्ञप्ति: ER/ASN/2024/06/12
आसनसोल, 06 जून, 2024:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 06 जून, 2024 को “अंतर्राष्ट्रीय समपार (लेवल क्रॉसिंग) जागरूकता दिवस” के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
अंतर्राष्ट्रीय समपार (लेवल क्रॉसिंग) दिवस मनाने का मूल उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे लाइन को दोनों तरफ देखने के बाद सावधानी से पार करने के लिए प्रेरित करना था। यदि गेट बंद है, तो उपयोगकर्ताओं को किसी भी तरह से समपार (लेवल क्रॉसिंग) को पार नहीं करना चाहिए। समपार (लेवल क्रॉसिंग) को पार करते समय सभी को सावधान रहना चाहिए। समपार गेट पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि क्षणिक लापरवाही घातक हो सकती है।
मंडल के सभी महत्वपूर्ण समपार (लेवल क्रॉसिंग) गेटों पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें मंडल के संरक्षा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और संरक्षा परामर्शदाताओं ने भाग लिया।
पूरे दिन चलाया जाने वाला यह अभियान आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, राजबांध, पानागढ़, गलसी, चित्तरंजन, कुल्टी, कुमारधुबी आदि विभिन्न समपारों (लेवल क्रॉसिंग) पर चलाया गया। विभिन्न समपार (लेवल क्रॉसिंग) पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और संरक्षा परामर्शदाता तैनात किए गए। संरक्षा परामर्शदाताओं ने लोगों को उनकी मुख्य रूप से लापरवाही के कारण होने वाली गलतियों से अवगत कराया और उन्हें किसी भी अप्रिय दुर्घटना को रोकने के लिए समपार (लेवल क्रॉसिंग) को सुरक्षित तरीके से पार करने का तरीका बताया। संरक्षा संदेश फैलाने के लिए सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया।

Press Release : ER/ASN/2024/06/12
*ASANSOL DIVISION OBSERVED INTERNATIONAL LEVEL CROSSING DAY*
Asansol, 06 June, 2024:
Asansol Division of Eastern Railway has launched a massive awareness campaign on the occasion of observance of “International Level Crossing Awareness Day” on 06thJune, 2024.
The basic objective behind observance of International Level Crossing Day was to induce road users to carefully cross the Railway line after looking at both sides. If the gate is closed, the users should not cross the level crossing in any way. All must be cautious while passing through level crossings, not to use mobile phone while crossing LC gates as momentary carelessness can be fatal.
An Awareness building campaign was conducted at all important level crossing gates over the Division where safety officers, supervisors and safety councilors took part.
The day-long campaign was organized at different level-crossings over Asansol Division such as Durgapur, Rajbandh, Panagarh, Galsi, Chittaranjan, Kulti, Kumardubi, etc. Railway Protection Force (RPF) Personnel and Safety Councilors were deployed at various level-crossings. The Safety Councilors made people aware of their mistakes mainly due to carelessness and told them the way to cross level-crossings safely to avert any untoward incident accidents.The Public Address System was used to spread safety message.


















