Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*उत्तर पूर्व रेलवे पर एनआई कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 20 दिसंबर, 2023

दिनांक 19.12.2023 से 08.01.2024 तक पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में छपरा एवं छपरा कचहरी के बीच तीसरी लाइन शुरु करने तथा छपरा एवं गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के बीच विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण और छपरा यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य से जुड़े प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की जाएंगी:-
*रद्दकरण*

15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस (20.12.2023 से 8.1.2024 तक होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।

15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस (21.12.2023 से 9.1.2024 तक होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।

*मार्ग परिवर्तन*

18182 थावे- टाटानगर एक्सप्रेस(20.12.2023, 21.12.2023, 23.12.2023, 24.12.2023, 27.12.2023, 28.12.2023, 30.12.2023, 31.12.2023, 03.01.2024, 04.01.2024, 06.01.2024 और 07.01.2024 को होने वाली यात्रा अपने मौजूदा मार्ग थावे जंक्शन-सिवान जंक्शन-छपरा-छपरा ग्रामीण के बजाय थावे-मसरख-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाया जाएगा।
इसके अलावा, 13019 हावड़ा – काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (22.12.2023, 24.12.2023, 25.12.2023, 27.12.2023, 28.12.2023, 29.12.2023, 30.12.2023, 31.12.2023, 02.01.2024, 03.01.2024, 05.01.2024, 06.01.2024 और 07.01.2024 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 30 मिनट के लिए उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।