Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में नन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 11 जनवरी, 2024

उत्तर रेलवे के अन्तर्गत लखनऊ मंडल में बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद सेक्शन के तुलसी नगर-मालीपुर-जफरागंज स्टेशनों के दोहरीकरण कार्य के निष्पादन से पहले नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण  दिनांक 11.01.2024 से 20.01.2024 तक निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन निम्नानुसार किया जाएगा:-

*मार्ग परिवर्तन:*

13009/13010 हावड़ा – योग नगरी ऋषिकेश – हावड़ा दून एक्सप्रेस (15.01.2024 से 19.01.2024 तक की यात्रा) तथा 13151 कोलकाता – जम्मू तवी एसएफ एक्सप्रेस (15.01.2024 से 19.01.2024 तक की यात्रा) को वाराणसी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन- लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा।

*गोंडा-गोरखपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तन:*

13509 आसनसोल-गोंडा साप्ताहिक (16.01.2024 को शुरू होने वाली यात्रा) को मऊ, गोरखपुर, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा ।

13510 गोंडा-आसनसोल (17.01.2024 से शुरू होने वाली यात्रा) को गोंडा, गोरखपुर, मऊ के रास्ते चलाया जाएगा।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद ह।