Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी ने वार्ड 67 के अस्पताल रोड़ का निरीक्षण किया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी ने वार्ड 67 के अस्पताल रोड़ का निरीक्षण किया । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के कई गली मोहल्लो की सड़क तथा नालियां जर्जर अवस्था में है । स्थानीय लोगों को इन टूटी हुई सड़कों तथा नालियों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वही अस्पताल रोड़ की अवस्था भी वर्षो से जर्जर है ।



इसी सड़क से होकर मरीजों को तथा गर्भवती महिलाओ को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जाता है । इस क्रम मे उन्हे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।जिसके मद्देनजर एडीडीए के उपाध्यक्ष सह कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल उक्त वार्ड के गली मोहल्लो तथा अस्पताल रोड़ के सड़क का निरीक्षण किया । इस दौरान स्थानीय लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं से उन्हे अवगत कराया । इस अवसर पर ए डी डी ए उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी के साथ स्थानीय पार्षद के अलावा पूर्व पार्षद पप्पू सिंह ,टुन्नी लोहिया , दीनानाथ दास , तोनु मुखर्जी , बंटी माधोगडिया ,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।