बंटी खान कुल्टी । नियामतपुर मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर व पीस पब्लिक स्कूल के सहयोग से कराटा सेल्फ डिफेंस और योगा फिटनेस एक्टिविटीज का कार्यक्रम नियामतपुर के स्वास्थ्य विभाग केंद्र टाहरम के निकट आयोजित किया गया! जहां मास्टर सेंसी नसरुद्दी अंसारी के 35 कराटा छात्रों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल नगर निगम मेयर परिषद इंद्रानी मिश्रा, नगर निगम वार्ड 59 के पार्षद ज़ाकिर हुसैन, पूर्व पार्षद मीर हसिम, पीस पब्लिक स्कूल की प्रधान अध्यापिका शमा परवीन, मॉर्डन पब्लिक स्कूल सचिव आज़ाद खान, नासिर अहमद एवं रूद्र चटर्जी के हाथों सभी छात्रों के पॉजिसन के द्वारा बेल्ट, मोमेंटो तथा बेच दिया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि इंद्राणी मिश्रा ने अपने संबोधन मे कहा कि इस तरह का मार्शल आर्ट कराटे देखकर मुझे भी अपनी बच्ची को कराटा सिखाने की इच्छा उत्पन्न हो रही है । इस तरह के कराटा और मार्शल आर्ट को आसनसोल नगर निगम से जो भी सहयोग होगा उसे पुरा करने के हर संभव प्रयास करेगें ।










