बराकर।सेल कोलियरी डिविजन रामनगर कोलियरी के नेतृत्व में दुर्गापुर सुंदरम क्रिएटिव वेलफेयर सोसाईटी की ओर से रामनगर भी.टी .सी. भवन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ जांच के दौरान सुगर, प्रेसर आदि का जांच किया तथा बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी दिया गया संस्था के सहायक सचिव मानस सरकल ने बताया कि सीएसआर फंड के तहत उक्त शिविर को लगाय गया जिससे गरीब तबके के लोग उक्त परिसेवा का लाभ उठा सके उन्होंने बताया कि रामनगर के अलावा चासनाला, जीतपुर तथा तसरा कोलियरी में भी उक्त शिविर को लगाया जा रहा है। महीना में दो बार लोग उक्त सेवा का लाभ उठा सकेंगें। उन्होंने बताया कि मरीजों के साथ परिवार के सदस्यों के नाम की सूची तैयार कर निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने के लिये एक कार्ड भी मुहैया किया जायेगा।










