कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकतोड़िया फांड़ी के अंतर्गत वार्ड नंबर 104 के मायलागादा निवासी सुभाष घासी के घर में बीती रात करीब 2 बजे जोरदार विस्फोट से रसोई घर की एस्बेस्टस की छत उड़ गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकल आये और देखा कि उनके घर की छत उड़ गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जांच शुरू हो गई है।
घर की महिलाओं का कहना है कि बीती देर रात करीब 2 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी जिससे उनकी नींद खुल गई। वे लोग उठे तो देखा कि रसोई घर की छत उड़ गई है। धमाका क्यों और कैसे हुआ इसकी जानकारी उन लोगों के नहीं है। क्योंकि रसोई घर में गैस भी नहीं था। क्या वहां बम रखा हुआ था या किसी और चीज से धमाका हुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।








