बंटी खान।कुल्टी।कुल्टी अंतर्गत नियामतपुर सुर्य मंदिर परिसर से विशाल कलशयात्रा व शोभायात्रा निकाली गई।कलशयात्रा निकल कर नियामतपुर नगर भ्रमण करते हुए देवी मंदिर से वापस मंदिर में समापन हुआ।
जहां सभी भक्तों को पुरी हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया।अयोध्या वासी श्री सीताराम दास जी के सानिध्य में श्री सुर्य शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में आज दो फरवरी से आठ फरवरी तक श्री हनुमंत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि पुर्व विधायक उज्जवल चटर्जी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।उज्जवल दा ने वक्तव्य में 2023 के अंत तक सुर्य मंदिर बनाने का आश्वासन दिया।नित्य दोपहर तीन बजे से कथा प्रवाचीका पुज्य किशोरी जी के मुखारविन्द से प्रवचन आरती और प्रसाद वितरण।सात दिनों तक विश्व कल्याण हेतु यह कार्यक्रम चलेगा।समापन दिवस पर पुर्णाहुति हवन किया जाएगा।आजके इस कार्यक्रम में मुख्य रुपसे आए अयोध्या से आचार्य ओमप्रकाश शाश्त्री, श्री सीताराम दास बाबा,विरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, डॉक्टर रामा रावत, नारायण ठाकुर,बंटु बर्मण, मुन्ना मिश्रा, संजय दास,संजय बर्मण,चंदेश्वर चौधरी,बिनोद सिंह सोलंकी,कार्तिक बरणवाल, रंजीत सिंह, भूदेव बनर्जी, निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय,अनिल राउत आदि उपस्थित होकर सेवा प्रदान किया।










