बराकर। पश्चिम बंगाल के माध्यमिक की परीक्षा का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ हुवा। इस दौरान कुल्टी छेत्र के सात परीक्षा केंद्रों पर 2 हज़ार 442 छात्र छत्राओ ने बड़े ही सुंदर तरीके से परीक्षा दी। परीक्षा के अंतिम दिन सभी छात्र छत्राओ ने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही होली से सरोबार हो गए। सभी साथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया।

इस दौरान परीक्षा केंद्र से बाहर निकले सभी छात्र छत्राओ में अपार खुसी साफ दिखाई पड़ रही थी। माध्यमिक की परीक्षा देने वाले सभी छात्र छत्राओ ने बताया कि ये हमलोगो का पहला पड़ाव है। जहा सभी ने अपने परीक्षा परिणाम को लेकर सफल होने की बात की। बिगत कुछ दिनों से छात्र छात्राएं आने माध्यमिक परीक्षा की जमकर तैयारी में जुटे हुवे थे। जहा शुक्रवार को परीक्षा के समापन पर राहत की सास ली है। वही सभी छात्र होली का जमकर लुफ्त उठाये। मानो जैसे आज ही होली है।










