Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पश्चिम बर्दवान यूथ कांग्रेस की ओर से जनता की बात कुल्टी की आवाज को लेकर पूरे कुल्टी ब्लॉक में पथ सभा का आयोजन करेगी।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। पश्चिम बर्दवान यूथ कांग्रेस की ओर से जनता की बात कुल्टी की आवाज को लेकर पूरे कुल्टी ब्लॉक में पथ सभा का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को इसका शुभारंभ बराकर बैगुनिया मोड स्थित बिधासागर की मूर्ति के समक्ष पथ सभा के साथ प्रारंभ किया। पश्चिम बर्दवान यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रबी यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया। इस दौरान जनता की बात कुल्टी की आवाज को लेकर रबी यादव ने कहा की कुल्टी की जनता के लिए आसनसोल नगर निगम से चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। जिनमे सर्व प्रथम कुल्टी छेत्र में साफ सफाई और आवश्यक संबंधित मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए निगम एक सहायता नंबर की व्यवस्था की जाए। वही छेत्र के भूमिहीन, बेघर गरीब और असहाय व्यक्ति परिवार को आवास के लिए घर की व्यवस्था करवाना । छेत्र में सरकारी और बेसरकरी अन्य स्थान पर घर बनाकर रह रहे है उन्हे पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था करवाना। सबसे महत्व पूर्ण गरीब व्यक्ति के निधन के बाद मृतक के निकटताम व्यक्ति को श्राद्ध और अनुष्ठान करने के लिए जो राशि दो हजार रुपए दिए जाते है। उक्त राशि आसनसोल नगर निगम से दी जाती है। उक्त राशि की व्यवस्था कुल्टी के लोगो के लिए कुल्टी बोरो कार्यालय से प्रदान करने की व्यवस्था की मांग रखी है। रवि यादव ने आगे कहा की कुल्टी की जनता की इस मांग को पूरे कुल्टी में पथ सभा के साथ रखा जाएगा। जहा आज शनिवार को बराकर के बाद रविवार को डिशरगढ़ मंगलवार को कुल्टी स्टेशन गुरुवार को कुल्टी केंदूवा बाजार, शुक्रवार को लक्षीपुर गेट में पथ सभा का कार्यक्रम लिया गया है। इस कार्यक्रम में ब्याक्ताब्य रखने वालो में काजोल दत्तो,एमडी सलाउद्दीन, मनीष बर्नवाल, आरिफ अंसारी, बाबन लायक, पलाश भुइया, शबुद्दीन अंसारी, एमडी सिराजुल,सलाउद्दीन, बाबू बनर्जी, बिट्टू दास, संदीप कुमार, गोरा चटर्जी मुख्य थे।

Latest News