पुरुलिया जिला विज्ञान केंद्र में जुआ वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान मेला का आयोजन किया गया . पुरुलिया : पुरुलिया जिला विज्ञान केंद्र में युवा वैज्ञानिकों को लेकर विज्ञान मेला शुरू हुआ. इस दो दिवसीय विज्ञान मेले का उद्घाटन सोमवार सुबह करीब दस बजे पुरुलिया रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी शिवप्रदानंदजी महाराज, लालपुर महात्मा गांधी कॉलेज की प्राचार्य शांति कुंडू, जिला विज्ञान केंद्र अधिकारी ध्रुवजौति चट्टोपाध्याय ने किया.
इस दो दिवसीय विज्ञान मेले में जिले के विभिन्न हिस्सों से सौ से अधिक छात्र-छात्राएं 88 मॉडल के साथ उपस्थित हुए.
विज्ञान केंद्र के अधिकारी ध्रुवजौति चट्टोपाध्याय ने कहा कि पहले विज्ञान मेले में केवल शहर के स्कूलों के बच्चे ही भाग लेते थे, लेकिन धीरे-धीरे विज्ञान मेले में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है.इस वर्ष बहुत प्रतियोगियों ने भाग लिया है।पुरस्कार वितरण मंगलवार दोपहर को किया जायेगा. विज्ञान मेले को लेकर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है.



















