बराकर। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सह अधिवक्ता कौस्तब बागची की अवैध तरीक़े से गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को पुरे पश्चिम बंगाल में कॉंग्रेस की ओर से सड़क जाम कर बिरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कुल्टी ब्लोक के बराकर बैगुनिया मोड पर पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं एव नेताओ ने सड़क जाम टायर जलाकर बिरोध प्रदर्शन किया। इस सड़क जाम की खबर सुनते ही बराकर पुलिस बैगुनिया मोड मुख्य चौराहे पर आकर सड़क जाम कर रहे कॉंग्रेस के नेताओ को हटाने का प्रयाश किया। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर टायर जलाजर बिरोध किया। इसके बाद पुलिस के हस्तछेप के बाद सड़क जाम हटाया गया। मामले की कड़ी आलोचना करते हुवे पश्चिम बर्दवान जिला कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष रबी यादब ने तृणमूल सरकार और उसकी मुखिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हमारे पार्टी के मुखपात्र सह अधिवक्ता कोसताभ बागची को पश्चिम बंगाल पुलिस झूठे मामले को बनाकर देर रात उनके घर पर जाती है। जहा बिना किसी मेमो के गिरफ्तारी करना चाहती थी। जिसके बिरोध में हमारे अधिवक्ता ने कानूनी तौर पर इसका बिरोध किया। अनंत तृणमूल सरकार की पुलिस और उसकी मंत्री ममता बनर्जी ने झूठे मुकदमे कर आरोप लगाकर गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में हुवे सगरर्दीघि उपचुनाव में हार से बौखलाहट इसका प्रमाण है। जहा कॉंग्रेस बाम गटबंधन के प्रार्थी कोंग्रेस की विजय हुवे। पश्चिम बंगाल में इस तरह की घटना से अधिवाक़ताओ ने भी इसकी कड़ी आलोचना कर अपनी ओर से बिरोध किया है। इस दौरान कुल्टी ब्लोक कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता काजल दत्तो, बबन लायक, कुल्टी विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष बर्णवाल पलाश भुइंया, संदीप, छोटू सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे










