Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पूर्वोत्तर रेलवे पर एनआई कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 10 मार्च, 2023

दि.11.03.2023 से 30.03.2023 तक इंदारा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लोकर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर इन्दारा-कीडिहरापुर सेक्शन के दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेन परिचालन हेतु निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई हैं :

मार्ग-परिवर्तन :

15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15.03.2023, 18.03.2023, 22.03.2023, 25.03.2023 और 29.03.2023 को होने वाली यात्रा) को मार्ग को इसके निर्धारित रूट भटनी-मऊ-इन्दारा-बलिया-छपरा के बजाय भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते परिवर्तित की जाएगी ।

 

15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (26.03.2023 एवं 29.03.2023 को होने वाली यात्रा) को मार्ग को इसके निर्धारित रूट छपरा-फेफना-मऊ-भटनी के स्थान पर छपरा-सीवान-भटनी के रास्ते परिवर्तित किया जायेगा।

संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ : 13137 कोलकाता-आज़मगढ़ एक्सप्रेस (13.03.2023, 20.03.2023 और 27.03.2023 को होनेवाली यात्रा) आजमगढ़ के बजाय संक्षिप्त तौर पर छपरा में समाप्त होगी और 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस (14.03.2023, 21.03.2023 और 28.03.2023 2023 को होनेवाली यात्रा) की संक्षिप्त शुरुआत आजमगढ़ के बजाय छपरा से होगी।

इसके अलावा, 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (11.03.2023, 15.03.2023, 18.03.2023, 22.03.2023, 25.03.2023 एवं 29.03.2023 को होनेवाली यात्रा) को गोरखपुर से 120 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए गहरा खेद है।