Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*प्लास्टिक कचरा प्रबंधन’ पर विशेष जोर देने के साथ आसनसोल मंडल में स्वच्छ संवाद दिवस मनाया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

‘आसनसोल, 17 सितंबर, 2022 : स्वच्छता पखवाड़ा, एक पखवाड़े तक चलने वाला कार्यक्रम 16.09.2022 को शुरू किया गया है, जो 30.09.2022 तक जारी रहेगा। आज (17.09.2022) को स्वच्छता संवाद दिवस (पहला दिन) के रूप में मनाया गया।

दुर्गापुर, आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, जसीडीह और मधुपुर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों और हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में परिचालन और वाणिज्य विभाग के कर्मियों द्वारा स्वच्छता के लिए बैनर, पोस्टर और नारे के साथ “स्वच्छता और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन” पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पारसमणि (एनजीओ)/दुर्गापुर ने भी दुर्गापुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान में भाग लिया। मंडल में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को स्वयं के जीवन और समग्र रूप से समाज की स्वच्छता के महत्त्व से अवगत कराया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ), एएचओ, एफएसओ, सीएचआई/आसनसोल ने आसनसोल, अंडाल, जसीडीह रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से बातचीत की और स्वच्छता और साफ-सफाई पर यात्रियों की प्रतिक्रिया भी प्राप्त की।

 

आसनसोल, अंडाल, सीतारामपुर, दुमका जैसे महत्त्वपूर्ण स्टेशनों पर स्वच्छता, रखरखाव अभियान का आयोजन किया गया। तीन (03) रेलवे स्कूलों – पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय/अंडाल, पूर्व रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/आसनसोल और पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय/आसनसोल (प्राथमिक) में स्वच्छता विषयक थीम आधारित पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर और जसीडीह रेलवे स्टेशनों पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।