सांकतोड़िया : सांकतोड़िया फांड़ी के सांकतोड़िया बाजार स्थित सुशील अग्रवाल नामक एक व्यवसायी के यहां बीती रविवार की रात अज्ञात डकैतों ने डाका डाल काफी संपति लूट कर चलते बने। इस क्रम में उन्होंने उनके पुत्र शौभिक अग्रवाल पर गोली चलाकर घायल कर दिया। उनको दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल से एक खोका और एक जीवित कारतूस बरामद हुआ है। मौके पर सुबह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी और दुर्गापुर पुलिस पहुंची। बाद में पुलिस आयुक्त सुधीर निलकांतम वहां पहुंच स्थिति का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार घर के पीछे रंग रोगन के लिए लगाए गए बांस एवं बल्लियों के सहारे बदमाश घर के अंदर प्रवेश कर गए और सुशील अग्रवाल को कब्जे में कर लूट की। इस दौरान शोर बढ़ने पर सुशील अग्रवाल का पुत्र शौभिक अग्रवाल सामने आए। बदमाशों ने उनके विरोध पर उनपर गोली चला दी। घटना में वे घायल हो गए। इस बीच शोर बढ़ने पर डकैत भाग निकले। शौभिक को दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस बीच सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुधीर निलकांतम ने स्थित का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रंगरोगन के लिए घर के पीछे लगाए गए बांसों एवं बल्लियों के सहारे डकैत घर के अंदर प्रवेश कर गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उनकी संख्या 3 थी। कितनी सम्पति डकैतों ने लूटी है के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि फिलहाल भुक्तभोगी द्वारा मामला दर्ज करवाने पर पता चल सकेगा।
इस मामले में कुल्टी ब्लॉक तृणमूल के पूर्व अध्यक्ष विमान आचार्य ने कहा कि इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे हैं। हमारी मांग है कि वे 24 घण्टे के अंदर अपराधियों को पकड़े अन्यथा हम आंदोलन करेंगे।










