Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार के आरोप में एक युवक गिरफ्तार*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । रेलवे ई-टिकट की अवैध कारोबार के आरोप में सीतारामपुर आरपीएफ ने सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी इलाके के घीयाडोभा कल्याणग्राम 4 से स्थानीय पुलिस के सहियोग से छापेमारी कर भैरव अधिकारी नामक युवक को गिरफ्तार किया । आरपीएफ सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक रेलवे ई टिकट के अबैध करोबार में संलिप्त था । गिरफ्तार युवक अपने निजी आई डी से रेलवे ई टिकट बनाकर स्थानीय लोगो को बेचा करता था। रविवार सीतारामपुर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहियोग से छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार किया । इस दौरान आरपीएफ ने जाँच में युवक के निजी रेलवे टिकट बुकिंग आईडी से लगभग 2180/- रूपये कीमत का पहले की यात्रा टिकट पाया । जो कि अन्य कई लोगो का था । जिसके बाद आरपीएफ ने युवक को रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आसनसोल न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।