बंटी खान , बराकर। बराकर यूथ कमेटी की ओर से कुल्टी युथ फॉर्म के देखरेख में बराकर के वार्ड 67 के मुस्लिम प्री प्राइमरी स्कूल में एक दिवाशिय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अथिति स्वरूप कुल्टी के पूर्व विधायक व ए डीडीए के वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अथिति उज्ज्वल चटर्जी एव टीएमसी अल्पसंख्यक सेल के कुल्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अमजद अंसारी ने फीता काटकर किया। रक्तदाताओ को संबोधित करते हुए उल्टी यूथ फॉर्म के मुख्य तुषार मुखर्जी ने कहा कि यह एक जागरूकता कार्यक्रम है जहां सभी को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जाए। जहां देखा गया कि इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में बराकर यूथ कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज अंसारी,उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, सचिव मिनहाज अंसारी,महासचिव विकास कुमार,सलीम लड्डू, सरवन कुमार,सैफ अली, छोटू राजन, शेख जावेद, शेख तबरेज, का अहम योगदान रहा।










