बराकर। आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो अंतर्गत वार्ड 69 के मिल्लत नगर की दो गालियो की सड़क निर्माण कार्य का शुभरम्भ किया गया। इस सड़क कार्य का शुभरम्भ बोरो चेयरमैन चैतन्य माजी एव वार्ड पार्षद सुशांत मंडल ने नारियल फोड़ कर किया। इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगो मे बड़ी खुसी के साथ हर्ष का माहौल ब्याप्त था।

सड़क निर्माण कार्य के प्रारम्भ पर पार्षद सुशांत मंडल उर्फ जोगा ने कहा कि एक ओर पूरे पश्चिम बंगाल में दीदी के द्वारा प्रगति का कार्य किया जा रहा है। जहा उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमने वादा किया था कि वार्ड की जिस गली में पक्की सड़क नही है। उसे गली में पक्की सड़क बनाने का कार्य अवश्य करूंगा। इस दौरान ईश्वर दत्ता, अमित घोष,सम्राट बादयकर, पार्थो गोराई, इकबाल अंसारी,बिक्की अंसारी,समशेर अंसारी,सहित कई लोग शामिल थे।
Post Views: 125










