बराकर । बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कार दिया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के हॉट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ । इस दौरान प्रतियोगिता में सफल हुए सभी छात्रों को स्कूल प्रांगण में पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर स्कूल के टीआईसी आरके साहनी ने बताया कि वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ ,100 मीटर दौड़ ,हाय जम्प , लॉन्ग जंप , मेंढक दौड़, रिले रेस ,शॉट फुट सहित विभिन्न तरह के खेल शामिल थे ।इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष बंटी माधोगाडिया , शिक्षक सुधीर प्रसाद संजीत पाल पीके पंडित रंजीत पासवान के अलावे अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

Post Views: 125










