कुल्टी।विकलांग दिवस के अवसर पर सेल ग्रोथ वर्क्स प्रबंधन कुल्टी की ओर से 24 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं व्हीलचेयर प्रदान किया गया।जानकारी के मुताबिक विकलांग दिवस पर सेल ग्रोथ वर्क्स प्रबंधन कुल्टी की ओर से कुल्टी क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में शामिल
दिव्यांगजनों को सेल ग्रोथ वर्क्स प्रबंधन कुल्टी के वरिष्ठ महाप्रबंधक शुभाशीष सेन गुप्ता ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।बाद में उन्होंने दिव्यांगजनों को बैटरी लगे ट्राई साइकिल,एवं व्हीलचेयर प्रदान किया।सीजेएम शुभाशीष सेन गुप्ता ने कहा कि सेल प्रबंधन कुल्टी की ओर से सीएसआर योजना के तहत दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दिया गया।उन्होंने कहा कि इसके लिये एक टीम का गठन किया गया था।जिन्होंने कुल्टी के विभिन्न इलाके में सर्वे कर 24 दिव्यांगजनों का चुनाव किया।जिन्हें आवश्यकता के मुताबिक ट्राई साइकिल,बैटरी ट्राई साइकिल एवं व्हीलचेयर प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन के वरिष्ठ महाप्रबंधक शुभाशीष सेन गुप्ता,महाप्रबंधक देवाशीष घोष,कृष्णेन्दू दे,आर.एस.महावार,एम.के.भांगड़े, उप महाप्रबंधक के.कर्मकार,ए. मुखर्जी,अतिरिक्त महाप्रबंधक जिशान आदिल,गौरव दास,उत्पल मंड़ल एवं मुक्ता राय सहित काफी संख्या में सेल के अधिकारी शामिल थे।वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुक्ता राय के नेतृत्व में कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका पालन किया

















