Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सामाजिक संगठन उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर 21 जुलाई ।सामाजिक संगठन उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार की सुबह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ कुल्टी विधनसभा के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने पीएचसी हॉस्पिटल रोड बराकर मैं पीएचसी की सीनियर डॉ शिला मुखर्जी की उपस्तिथि मैं और कुल्टी के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान कुल 21पौधों का पौधारोपण किया गया इस दौरान कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कंहा कि आज मानव विकास के मार्ग पर अग्रसर है लेकिन पर्यावरण पर ही हमारा भविष्य आधारित है किन्तु तेजी से हो वायु प्रदूषण ने भी हमारे पर्यावरण को बहुत हानि हो रही है प्रदूषण से बचने के लिए पौधारोपण कर बचा जा सकता हैं,और हर व्यक्ति को अपने जीवन काल मैं एक-दो पेड़ जरूर लगाना चाहिए, हमारा धर्म हमे पेड़ो की पूजा करना सिखाता है,जिस देश मैं पेड़ की पूजा की जाती है वहाँ पेड़ो की रक्षा और उनका पालन भी हमारा धर्म है, उन्होने कहा कि उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में लागतार किए जा रहे अनेक प्रकार के समाजिक कार्यों की प्रशंसा की।



उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के फाउंडर शेखर राजनीवाल ने कहा कि संस्था के द्वारा लगातार अनेक समाजिक कार्यक्रम किया जा रहे है और आने वाले समय में भी पौधारोपण लगातार किया जाएगा और इसी प्रकार कार्यक्रम किया जाएगा। और जल्द ही रक्त दान शिविर भी आयोजन किया जाएगा, हम आशा करते है कि संस्था को इसी प्रकार पूरे क्षेत्र का प्यार और सयोग मिलता रहेगा। इस दौरान संस्था के अंकित अग्रवाल,वसीम खान, राजा एहमद सिद्दीकी,शमशाद खान,अंकित भुकानिया उर्फ लाला, तथा बराकर के व्यवसायी सुरेश सुल्तानिया, राकेश मित्तल, चरण सिंह, अमित शर्मा, और नटवर केजरीवाल उर्फ ठुल्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे!!

Latest News