कुल्टी । कुल्टी सहित आसपास के क्षेत्र में सभी महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री की पूजा संपन्न किया । इस संबंध में बताया जाता है कि जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री की पूजा की जाती है । इस दौरान हिंदू विवाहित महिलाएं वट वृक्ष के नीचे जाकर पूरा दिन उपवास रखकर अपने पति की सुख समृद्धि तथा लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे शास्त्रोक्त विधि विधान से यह पूजा करती है तथा कच्चे सुता के धागे से अपनी मान्यता अनुसार वट बृक्ष की परिक्रमा करते हुए फेरा लगती है । इस अवसर पर ब्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि जिस तरह सावित्री ने इस व्रत को रखकर अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी । उसी तरह क्षेत्र की महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को पूरे विधि विधान से किया । इस दौरान यह पूजा बराकर रेल कालोनी , नदी तट सहित आसपास के क्षेत्र के कुल्टी , नियामतपुर , सांकतोडिया , सीतारामपुर , में भी महिलाओं ने आयोजित किया ।










