कुल्टी । सिलाई में प्रशिक्षण लेने वाली लगभग 150 महिलाओं को नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम द्वारा राज्य की महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । जिससे प्रशिक्षित होकर महिलाएं आगे बढ़ सके ।

इन्हीं योजनाओं से संबंधित पश्चिम बंगाल राज्य नगर जीविका मिशन के तहत सिलाई की प्रशिक्षण लेने वाली 150 महिलाओं को नगर निगम की ओर से नियामतपुर स्थित विवेकानंद समाज कल्याण समिति के प्रांगण में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस दौरान आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 106 की महिलाओं को दिशा अकैडमी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया था । उनके साथ साथ कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के कुल प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं की संख्या लगभग 150 है । इस अवसर पर नगर निगम की एमआईसी इंद्राणी मिश्रा ने महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एमआईसी इंद्रानी मिश्रा ने कहा कि कुल्टी विधानसभा के अलावे रानीगंज जामुड़िया आसनसोल उत्तर तथा आसनसोल दक्षिण सभी अलग अलग विधान सभा क्षेत्रों की महिलाओं को स्वर्ण निर्भर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा उन्हें अलग अलग हिस्सों मे बांट कर सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था । जहां इस कार्यक्रम के दौरान कुल्टी विधानसभा के महिलाओ को प्रमाण पत्र आज प्रदान किया जा रहा है । इसकी सहायता से उन महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने में काफी सहायता मिलेगी । इस अवसर पर पार्षद जोगा मंडल , टुंपा चौधरी , आशा शर्मा के अलावा अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे ।










