बराकर।कुल्टी विधानसभा के बराकर श्मशान घाट के सड़क पर विधायक फंड से एक हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन कुल्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार जी द्वारा किया गया। इससे पूर्व विधायक श्री पोद्दार जी ने बराकर पिंजरापोल सोसाइटी (गौशाला) द्वारा आयोजित मकर संक्रांती के शुभ अवसर पर तुला दान कार्यक्रम में हिस्सा लिये। इस लाइट के लगने से श्मशान घाट जानेवाले लोगों को लाभ पहुंचेगा। इससे निकट में अवस्थित गौशाला एवं हाई स्कूल सहित स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा। विधायक श्री पोद्दार ने कहा कि स्थानीय लोगों सुविधा को देखते हुए यह लाइट लगाया गया है जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार केके सिंहा (लालाजी), बराकर पिंजरापोल सोसाइटी के सदस्यगण के साथ राजु यादव, नरेश ठाकुर, सोनु शर्मा, सोनु चौरसिया, मिठुन शर्मा, अजित तांती, अजय लाल, सुरेंद्र राम, बिट्टु हरिजन आदि उपस्थित थें।

















