Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अजहर खान मेमेरियाल फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का फाइनल खेल आयोजन किया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस व युवा कांग्रेस की ओर से इंदिरा गाँधी कालोनी स्थित मैदान में संध्या 5 बजे अजहर खान मेमेरियाल फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का फाइनल खेल आयोजन किया गया। मिनी खेल का उद्घाटन ए डी डी ए के उपाध्यक्ष उजजल चैटर्जी, कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विमान दत्ता , 72 नंबर वार्ड के पार्षद चैतनिया माझी, 63 नंबर वार्ड के पार्षद सलीम अख्तर अंसारी, आई एन टी टी यू सी अध्यक्ष बाबू दत्ता, पूर्व पार्षद दुलाल चक्रवर्ती आदि गणमान्य व्यक्तियों ने फुटबॉल में किक मार कर किया गया। सर्व प्रथम स्वर्गीय अजहर खान की याद में एक मिनट का मौनधारण किया गया। इस अवसर दुर्गापूजा को देखते हुए आया अतिथियों के हाथों से गरीब तकबे के लोगों में साड़ी वितरण किया गया।

खेल का फाइनल मैच आज जीएमसी बनाम प्ले बॉय कुल्टी टीम के बीच खेला गया। जिसमें आज टाई ब्रेकर में 2 – 1 जीत हासिल कर प्ले बॉय ने अजहर खान मेमोरियल कप पर कब्जा जमा लिया। इस अवसर भोलू खान, सोढ़ी सिंह, अरमान खान, राजपाल सिंह, मो.सदाब, मो. शहनवाज, मो.साकित, मो. आफताब, मो. राजू खान आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

Latest News