Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अवैध शराब की जांच के दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए एक अधिकारी की पिटाई कर दी ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । बुधवार को कुल्टी थाना क्षेत्र के ताली पाड़ा मे आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध शराब की जांच के दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए एक अधिकारी की पिटाई कर दी । इस संबंध मे बताया जाता है की आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी के 102 नंबर वार्ड तालीपड़ा में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर छापामारी को लेकर पुलिस व स्थानीय लोगों में झड़प होने के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया । इस संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब निर्यात को लेकर ताली पाड़ा के घर-घर मे अबकारी विभाग की ओर से छापामारी अभियान चलाया गया ।



जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया । दोनों में झड़प होने के बाद स्थिति बेकाबू होते देख उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई । इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने लाठी चार्ज किया ।इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया है । इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी महिला पुलिस तथा अन्य जवान मौजूद थे ।