आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा ने उत्तर बंगाल मे हुए प्राकुर्तिक आपदा के शिकार पीड़ितों को राहत सामग्री के रूप मे खाद्य सामग्री भेजने का काम किया है, भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी की अगर माने तो पिछले तीन दिनों से वह खुद अपने नेताओं और समर्थकों के साथ मिलाकर सड़क पर चल रहे राहगीरों से लेकर दुकानदारों व वाहन चालकों से राहत कोष के लिये चंदा मांग रहे थे, जिस चंदे की जमा रकम से उन्होंने शुक्रवार देर शाम पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, भाजपा विधायक लखन घरुई, भाजपा नेता केशव पोद्दार, शंकर चौधरी, ओम नारायण, अर्जित राय सहित कई अन्य भाजपा नेताओं और कर्मियों की मौजूदगी मे उत्तर बंगाल प्राकुर्तिक आपदा के शिकार पीड़ितों के लिये खाद्य सामग्री भेजने का काम किया, इस दौरान पुरुलिया जिले के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा उत्तर बंगाल मे जिस तरह प्राकुर्तिक आपदा आई है, उससे वहाँ की जनजीवन पूरी तरह अस्त – व्यस्त हो गया है, ऐसी मुश्किल घड़ी मे भाजपा उनके साथ है और हर जिले और कस्बे से उनको राहत पहुँचाने का काम कर रही है, चाहे खाद्य सामग्री हो या फिर मेडिशीन सहित कुछ अन्य जरुरी सामान, इस बिच उन्होंने यह भी कहा की भाजपा द्वारा उठाई जा रही इस सराहनीय कार्य को राज्य की सत्ताधारी पार्टी द्वारा बाधा देने का काम किया जा रहा है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी राज्य मे रह रहे एक वर्ग को पूर्ण रूप से कुछ इस तरह समर्थन कर रही हैं और बंगाल को जिहाद बनाने का काम कर रही हैं,

जिसकी तसवीरें दुनिया के सामने खुलकर आ गई है, उत्तर बंगाल मे पीड़ितों को राहत सामग्री पहुँचाने गए भाजपा सांसद और विधायकों के ऊपर हुए हमले भी उसका एक प्रमाण है, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी उत्तर बंगाल दौरे के दौरान उनके घायल सांसद को ढाई मिनट के लिये जो देखने पहुँची थी, उस दौरान उन्होंने उनसे पूछा तक नही की उनको क्या हुआ, कैसे हुआ वह फोटो सेसन के लिये अस्पताल भाजपा सांसद से मिलने पहुँची थी, ऐसी मुख्यमंत्री बंगाल की जनता को नही चाहिए, बंगाल की जनता को ऐसा मुख्यमंत्री का जरुरत हो जो मुख्यमंत्री जनता के सुख और दुख हर समय उनके साथ खड़ा हो













